रायपुर। महाकोशल कला परिषद, अग्रवाल युवती मंडल एवं राजकुमार कॉलेज परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 21वीं तात्कालिक फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘स्पर्श-2026’ का आयोजन 23 अगस्त को प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक राजकुमार कॉलेज परिसर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। जिसके प्रथम वर्ग में कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी, द्वितीय वर्ग में महाविद्यालयीन युवा व फोटोग्राफर और तृतीय वर्ग में भारत के कोई भी फोटोग्राफर स्वतंत्र रूप से भाग ले सकेंगे। विजेताओं की घोषणा 10 सितंबर को की जाएगी। वहीं चयनित तस्वीरों की प्रदर्शनी 10 सितंबर से महाकौशल कला वीथिका रायपुर में लगाई जाएगी। विषय प्रतियोगिता स्थल पर ही 23 अगस्त को दिए जाएंगे। फोटोग्राफर मोबाइल या डीएसएलआर कैमरे का उपयोग कर सकेंगे वहीं क्लिक की गई तस्वीरों को बिना एडिटिंग के कंप्यूटर में अपलोड करना होगा।



