नागरिक आपूर्ति निगम में कनिष्ठ सहायक इंद्राणी यदु को विदाई
रायपुर। नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ इंद्राणी यदु कनिष्ठ सहायक को सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने उन्हें शॉल-श्रीफल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। निगम की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर अवकाश नगदीकरण व जीएसएलआई की राशि का चेक प्रदान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल शासकीय सेवा का समापन नहीं, बल्कि वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से अर्जित अनुभवों की नई यात्रा का प्रारंभ भी है।
कार्यक्रम में निगम मुख्यालय के प्रबंध संचालक भोसकर विलास संदिपान (आईएएस), कार्यपालन संचालक वित्त राजेश सिसोदिया, महाप्रबंधक (प्रशासन) दिनेश कुमार नाग, उप संचालक (वित्त) रविंद्र जैन, महेंद्र साहू, एस.बी. खापर्डे, ज्योति सोनी, मनोज वर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, जी.एच. त्रिनाधा रेड्डी, प्रज्ञा कदम, जसबीर सिंह मक्कड़, नंदकिशोर मिश्रा, यू. सुर्दशन, अनामिका वर्मा, दीप्ती केशरवानी, अमित वर्मा, विकास वर्मा, रविंद्र सुखदेवे, बालमिकी साहू, मनहरण यादव, केशव साहू, पुनितराम ध्रुव एवं निगम मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित थे।