आरंग(16.03.23)- आरंग क्षेत्र में रेत और मुरुम के अवैध परिवहन पर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए 13 वाहनों को जब्त किया है।रायपुर कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईएएस और प्रभारी एसडीएम आरंग जयंत नाहटा एवं आरंग तहसीलदार विनोद कुमार साहू ने आरंग में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 11 हाइवा वाहन और 1 ट्रैक्टर तथा अवैध मुरुम से भरे 1 हाइवा वाहन को जब्त किया है।जब्त वाहनों पर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।