आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन 18 मार्च को

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(16.03.23)- छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर “आश्वासन नही समाधान “ऑदोलन के द्वितीय चरण में पूरे राज्य के कर्मचारी अधिकारीगण 18 मार्च को अपने चार सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करते हुए पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट लागू करना एवं सहायक शिक्षक एल बी साथियों की पूर्व सेवा की गणना ,महंगाई भता केंद्र के समान 5% वृद्धि एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाडा भत्ता का आदेश जारी किया जाए, चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान की स्वीकृति आदेश जारी करते हुए घोषणापत्र की अन्य मांगो को पूरा किया जाए तथा धरना स्थल पंडरी पुराना बस स्टैंड घोषित किया जाए। को लेकर राजधानी के बुढापारा धरना स्थल पर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करेगें ,जिसमे आरंग विकास खंड/तहसील क्षेत्र के समस्त कर्मचारी अधिकारीगण शामिल होंगे।
जिसे लेकर फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा, सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस,महासचिव संतलाल साहू,शिक्षक संघ संभागीय सचिव ओंकार वर्मा,महिला प्रकोष्ठ संयोजक मल्लेश्वरी शुक्ला,डी के राहंगडाले, जी आर टंडन, अनिता सोनी, रामकुमार सिन्हा,केशव कुमार डहरिया,रेखराम ध्रुव, धनेश कुमार बघेल, अनुराग तिवारी,राहुल जोशी ,भूखन चंद्राकर,शैलेन्द्र शुक्ला,विनोद चंद्राकर, नारायण साहू अरविन्द कुमार वैष्णव, पीताम्बर दास मानिकपुरी,पुराणिक राम साहू,टोप कुमार साहू,आदि ने सभी कर्मचारियों अधिकारियों को अधिकाधिक संख्या में धरना स्थल बूढ़ापारा रायपुर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
ज्ञात हो ऑदोलन के प्रथम चरण मे 3 मार्च को राज्य के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर ध्यान आकृष्ट कराया गया था।

About the author

Tukeshwar Lodhi