रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर की लेडीज क्लब आशिर्वाद के द्वारा किया गया समर एप्रन और समर फेस कवर क्लॉथ डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के महिला क्लब ‘आशीर्वाद’ के द्वारा महिला दिवस श्रृंखला के तहत 16.3.2023 को समर एप्रन और समर फेस कवर क्लॉथ डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुमताज़ रावाणी, जयश्री ढेकने, विनीता रामटेकर,जया श्रीवास्तव, ऋतु जैन व मृदु साहू के मार्गदर्शन में किया गया | इस दौरान डॉ. स्वस्ति स्थापक, डॉ. निशा नेताम, सुनंदा दास गुप्ता, श्रुति शरद नगदेवे , देबांशी गौर तथा सुकली झरिया भी मौजूद रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मृदु साहू ने क्लब में हुए पिछले वर्ष की गतिविधियों का उल्लेख किया। तत्पश्चात मुमताज़ रावाणी ने क्लब के उद्देश्य और मकसद के बारे में बात की | क्लब की भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह सामग्री संस्थान की महिला उद्यानिकी कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, छात्रावास कर्मियों एवं बालिका छात्रावास की मैट्रन को वितरित किए गए ।

About the author

Tukeshwar Lodhi