आरंग(01.12.22)- देश के कई राज्यो में लाखों गायों की जान ले चुके लंपी वायरस की चपेट में छत्तीसगढ़ भी आ गया है।प्रदेश के कई जिलों में लंपी वायरस के केस सामने आ रहे है।वही आरंग में भी लंपी वायरस का खतरा बढ़ रहा है।आरंग नगर और ग्रामीण इलाकों में पशुधन लंपी वायरस के चपेट में आ रहे है। पशु विभाग तथा जिला प्रशासन अपने तरीके से इस वायरस की रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे है।वही आरंग के श्रीराम भक्त समूह (SRB) द्वारा भी लंपी वायरस की चपेट में आये गौ वंशो की सेवा में लगे हुए है।समूह के सदस्य सड़को और नगर में घूम रहे गायों की स्थिति पर नजर रख रहे है और लंपी वायरस के लक्षण मिलने पर तुरंत पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को सूचित कर पीड़ित गौ वंशो का ईलाज करवा रहे है।
श्रीराम भक्त समूह(SRB) के साथ कार्य करने वाले पुष्कर साहू ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन लंपी वायरस से पीड़ित 05-06 गौ वंशो का प्राथमिक उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि आरंग सहित आसपास क्षेत्र में इस बीमारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।गौ-वंशो के उचित इलाज के लिए पर्याप्त डॉक्टर एवं चैन वैक्सीनेशन की मांग करते हुए पुष्कर साहू ने अनुविभागीय अधिकारी आरंग तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में लंपी वायरस की जानकारी हेतु मुनादी कराने की मांग की है।