
black deer huntik case salman khan s petition will hear in high court today) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने काला हिरण शिकार एवं आर्म्स एक्ट केस (Blackbuck Hunting and Arms Act Case) में अपने वीडियो कॉल पर उपस्थित होने की याचिका दायर की थी। इस मामले में आज जोधपुर हाई कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। सलमान खान कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से नहीं पेश होना चाहते और उनकी याचिका (Salman Khan Petition) में उनकी तरफ से अपील की गई है कि वो वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी देंगे।
इस मामले में सलमान की याचिका को लेकर आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीठ की सुनवाई करेगी।
गुरुवार को सलमान खान की ओर से याचिका पेश की गई थी जिसके के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य और केन्द्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। आपको बता दें कि काला हिरण शिकार एवं आर्म्स एक्ट मामले में सलमान को 6 फरवरी को जिला एवं सेशन जिला जोधपुर कोर्ट में उपस्थित होना है, लेकिन सलमान ने कोर्ट में पेश होने से पहले ही वर्चुअली उपस्थिति देने की याचिका हाईकोर्ट में पहुंचा दी। याचिका में सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते उनके मुवक्किल सलमान जोधपुर कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं इसलिए वो वर्चुअली इस सुनवाई में शामिल होने की अनुमति मांग रहे हैं।
गौरतलब हो कि इस मामले में सलमान खान कोर्ट से अब तक 17 बार हाजरी माफी ले चुके हैं। हालांकि इस बार सलमान को हाजरी माफी मिलने की संभावना कम है। इस मामले में सलमान की याचिका पर सुनवाई दोपहर बाद होने की उम्मीद है।
बता दें कि साल 1998 में सलमान खान अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ की शूटिंग के लिए जोधपुर गए थे। यहां सलमान खान के खिलाफ काला हिरण शिकार (Blackbuck Case) के तीन और एक आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया था। सलमान खान को ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान दो काला हिरणों के शिकार के लिए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी और साथ ही 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

