छत्तीसगढ़

मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रही शक्ति स्वरूपा महिला कल्याण समिति, नि:शुल्क कोटना एवं सकोरे का किया वितरण

Written by mediampcg

मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रही शक्ति स्वरूपा महिला कल्याण समिति, नि:शुल्क कोटना एवं सकोरे का किया वितरण

कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) : शक्ति स्वरूपा महिला कल्याण समिति (पंजीयन क्रमांक: 122202367818) द्वारा भीषण गर्मी में गौवंश एवं पक्षियों के लिए सेवा कार्य के रूप में नि:शुल्क कोटना (गायों के चारे के लिए पात्र) एवं सकोरे (पक्षियों के पानी पीने के लिए बर्तन) का वितरण किया गया।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम समिति की सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारियों के निर्वहन की भावना से प्रेरित है. कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा देवी गौराहा उच्च. माध्यमिक विद्यालय, कसडोल में किया गया।

इस पुनीत कार्य में समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पटेल, सचिव श्रीमती डिगेश्वरी नामदेव, (पार्षद )कोषाध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी मिश्रा, सह सचिव श्रीमती कलाराव, मीडिया प्रभारी श्रीमती वर्षा पंजवानी, सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती राजिम साहू, तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अंजनी साहू, श्रीमती विनिता मिश्रा, श्रीमती वंदना बंजारे, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती सरोज मिश्रा एवं श्रीमती नेहा मिश्रा ,रुखमणि साहू, भावना साहू, मोनिका साहू, लक्ष्मी पैकरा कंचन बंजारे श्रीमती संतोषी साहू परमेश्वरी राव की विशेष सहभागिता रही।

About the author

mediampcg