आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति संस्कृति

आरंग विधानसभा क्षेत्र विभिन्न ग्रामों में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में शामिल हुई शकुन डहरिया

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(04.04.23)- विधानसभा क्षेत्र आरंग के विभिन्न ग्रामों में गत दिनों साहू समाज द्वारा बड़े उत्साह व धूमधाम के साथ भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाये सिर पर कलश लिए गांव के प्रमुख गलियों में भ्रमण किये।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती शकुन डहरिया ने लखोली व भोथली में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही श्रीमती डहरिया ने भक्त माता कर्मा से क्षेत्रवासियों प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की एवम भक्त माता कर्मा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल नही किया जा सके। माता कर्मा ने यह साबित किया कि भक्तों की श्रद्धा में वह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे।
श्रीमती शकुन डहरिया ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि हालाकि इस समारोह का आयोजन साहू समाज द्वारा किया जा रहा है, लेकिन गांव के सभी समाज के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। छत्तीसगढ़ में जयंती समारोह के दौरान गांवों में कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकालने की भी परंपरा है। इसके माध्यम से भक्त माता कर्मा, भगवान कृष्ण और बलभद्र का स्मरण करते हैं। भगवान जगन्नाथ के भोग के रूप में खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया जाता है। श्रीमती डहरिया ने कहा कि संगठन और समर्पण में शक्ति होती है, हमें भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने और समाज में कटुता को दूर कर सामाजिक समरसता और भाई चारे के लिए काम करना है ।
इस अवसर पर देवनाथ साहू जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, जोईधाराम साहू सरपंच राखी, मोहन साहू जिला पंचायत प्रतिनिधि, प्रेमलाल साहू सरपंच जरौद, विजय कुमार साहनी सरपंच भोथली, अमरौतिन भतपहरी, अनिता भतपहरी, याचना भतपहरी इत्यादि की उपस्थिति रही।

About the author

Tukeshwar Lodhi