आरंग छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस: मित्र मण्डल गणेशोत्सव समिति ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया सम्मानित

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(05.09.22)- श्री मित्र मण्डल गणेशोत्सव समिति लोधी पारा आरंग द्वारा आज 05 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय वीरांगना अवंति बाई लोधी प्राथमिक शाला अवन्ति चौक आरंग मे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों को श्रीफल भेट कर सम्मानित किया ।साथ ही विद्यालय मे अध्यनरत छात्र, छात्राओं को कॉपी,पेन,पहाड़ा,चॉकलेट वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य का कामना की गई।इस दौरान समिति के समस्त पदाधिकारीगण,सदस्यगण सम्मिलित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi