छत्तीसगढ़ देश रायपुर संस्कृति

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कमला देवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर। भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति, रायपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमला देवी संगीत महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय एवं लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के संयुक्त स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ झंडा वंदन एवं राष्ट्रगान से हुआ।

इस अवसर पर कमला देवी संगीत महाविद्यालय के गायन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत “दूर है मंज़िल, रास्ता मुश्किल, चलते जाना रे… मौसम आएँ, मौसम जाएँ, रुक न जाना रे…” की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति का निर्देशन गायन विभाग के तारेंद्र प्रसाद सेन (रवि कुमार) ने किया।

 

प्रस्तुति में मेलोडी एवं हार्मनी का सुंदर समन्वय देखने को मिला। गायन और वाद्य संगीत के बीच स्वर, लय एवं ताल का प्रभावी सामंजस्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। एक ओर वाद्य पक्ष ने प्रस्तुति को मजबूती प्रदान की, वहीं दूसरी ओर गायन विभाग के विद्यार्थियों ने अपने निरंतर अभ्यास और मेहनत से देशभक्ति गीत को प्रभावशाली एवं ऊर्जापूर्ण रूप प्रदान किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं ने खूब सराहा।

इस देशभक्ति गीत की प्रस्तुति में वर्षा चतुर्वेदी, छाया मौसमी, सलोनी मुंड, श्वेता डाडे, चंदा निषाद, दिव्यांशी सोनी, वर्षिखा सोनी, बॉबी जैन, वेद प्रकाश आदित्य, प्रत्युश अनुराग एवं शशांक साहू ने गायन में भाग लिया। वाद्य संगति में तबला पर जयंत चौहान, की-बोर्ड पर शिवम शर्मा तथा बाँसुरी पर शिवम सेन ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति दी।

 

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, सामूहिकता और संगीत के माध्यम से राष्ट्रभावना को अभिव्यक्त करने का सुंदर अवसर प्रदान किया। समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी