आरंग(14.10.22)– शुक्रवार को ग्राम चरौदा में आजिविका ग्राम संगठन के महिला समूहों की महिलाओ का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम महिला संगठन व पीपला ग्रुप आरंग के संयोजन में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रायपुर के सुप्रसिद्ध स्वयंसेवी सामाजिक संगठन स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी, अध्यक्षता श्रीमती रानी केजू पटेल जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती ईसान चंद्राकर जनपद सदस्य, श्रीमती शकुन चंद्राकर ग्राम संगठन अध्यक्ष, समाजसेविका श्रीमती हेमलता पटेल, पीपला ग्रुप सदस्य रमेश देवांगन रहे।एक दिवसीय कार्यशाला में ग्राम के 33 महिला समूह के महिलाओं सहित ग्राम की दो सौ से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर अनुपमा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा जब तक महिलाएं अपने आप को नही पहचान पाएगी तब तक वह आगे नहीं बढ़ सकती। पहले लक्ष्य का निर्धारण करें फिर उनके अनुरूप कार्य करने से ही सफलता जरूर मिलती है। वही रानी पटेल ने माताओं को प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से प्रेरित कर उन्मुखीकरण किया।साथ ही भविष्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।वही एक कृत्रिम पैर से 120 मीनट में साढ़े ग्यारह किलोमीटर तक चलकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के संचालिका अनुपमा से मिलकर महिलाएं काफी इंस्पायर व काफी उत्साहित हुए।
कार्यक्रम के आयोजन व संयोजन में ग्राम महिला संगठन के सभी पदाधिकारियों, श्रीमती शकुन चंद्राकर, समाजसेवी महेन्द्र पटेल, कन्हैया साहू की अहम भूमिका रही।इस अवसर पर समाजसेवी केजू पटेल,रामानंद चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

