आरंग छत्तीसगढ़ जीवन शैली

शिक्षक दिवस पर गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग में किया गया शिक्षकों का सम्मान

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(05.09.22)- सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आरंग के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और बच्चों द्वारा भाषण,गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आरंग पुलिस थाना के सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक लेखधर दीवान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन.पी.कुर्रे,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक,दिनेश शर्मा,वरिष्ठ व्याख्याता विजय चंद्राकर,पत्रकार संघ अध्यक्ष पवन साहू,पत्रकार टुकेश्वर लोधी विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में लेखधर दीवान ने अपने सेवा काल मे किये गए कार्यो के बारे में बताते हुए जीवन मे शिक्षक के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना शिक्षक के अधूरा है।जन्म माता पिता देते है और शिक्षक जीवन देते है।हमे शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।वही स्कूल के डायरेक्टर यशवंत कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारी को बताया।उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के इस युग मे शिक्षकों के लिए चुनौतियां बढ़ गई है।बच्चे अब मोबाइल के माध्यम से पढ़ने लगे हैं जिससे बच्चे शिक्षकों से ज्यादा मोबाइल के द्वारा मिले जानकारी को महत्व देते है।उन्होंने कोरोना काल मे शिक्षकों द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नोडल अधिकारी सरोजनी केरकेट्टा ने भी वर्तमान परिवेश में शिक्षकों की स्थिति और शिक्षकों के दायित्व को बताया।अंत मे स्कूल के सभी शिक्षकों और अतिथियों का शाला परिवार की तरफ से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पुष्पलता जॉर्ज, अभिभावक सहित स्कूल के शिक्षक, छात्र -छात्राएं,एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi