225 लोगों ने लिया पेट, आंत, लिवर रोगों की जांच का लाभ
रायपुर। हवन, झंडावंदन के साथ गोदड़ीवाले संत बाबा हरदास राम साहेब का 35वां वरसी महोत्सव बुधवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर 225 लोगो का निः शुल्क स्वास्थ शिविर मे पंजीयन हुआ। 185 लोगो ने हैदराबाद के मशहूर हॉस्पिटल AiG के सुप्रसिद्ध डॉ मोहन रामचंदानी MD DM द्वारा निः शुल्क स्वास्थ शिविर मे पेट, लिवर व आतो से संबंधित जाँच व परीक्षण करवाया। वही डॉ राजकुमारी बड़वानी ने सोनोग्राफी की सेवा की व डॉ नवीन खुबचंदानी ने भी अपनी सेवाये दीं।
तु आ घोंटन जो घोट वरती आहे त्वाजी ,ओट कटियो जन्म मरण जी, मोट मुहिंजा बाबा साईं राम ।।
देवपुरी स्थिति गोदड़ीवाला धाम मे संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद से व देवपुरी धाम की महंत अम्मा मीरा देवी व जलगांव साहेब के महंत साई देवीदास के सानिध्य मे हवन व झंडा वंदन के साथ वरसी महोत्सव शुरू हुआ। पंडित दिनेश शर्मा महाराज द्वारा हवन करवाया गया। शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक गोदड़ीवाला धाम महिला मंडल देवपुरी रायपुर व भाटापारा का सत्संग हुआ। 5.30 से 6.30 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। 6.30 से 7.30 तक रोहन आर्य द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई। 7.30से 8 बजे तक आरती व अखंड पाठ साहब का आरम्भ हुआ। इस मौके पर संगत को आशीर्वाद देने शदाणी दरबार तीर्थ के संत साई युधिष्ठिर लाल साहेब उपस्थित हुए। 9.30 से 10.30 बजे तक साई सुदामालाल श्रीकृष्णा दरबार चक्करभाटा वालो का कार्यक्रम हुआ। 10.30 से 12.30 भजन जैमिग बाय हियर कृष्णा शिव जलगांव वालो का मनमोहक आनंदित करने वाला प्रोग्राम चला। 12.30 से 1.30 कमल जग्यासी व देवपुरी युवा मंडली का भक्तिमय कार्यक्रम हुआ। भजन-कीर्तन, सत्संग अनवरत चलता रहा। बाबा की देवरी साहेब पर दिनभर माथा टेकने वालो का ताता लगा रहा।
आज गुरुवार के कार्यक्रम
गुरुवार, 15/10 /26 को सुबह 11बजे भगवान श्रीझूलेलाल के बहराणा साहेब की पूजा अर्चना व दोपहर 1बजे शोभायात्रा निकलेगी। वही दोपहर 1.30 बजे छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज के संत जनो का विशेष भोजन होगा। शाम 5 बजे से रात्रि 1बजे तक संत महात्माओ व भजन मण्डलीओ के कार्यक्रम होंगे। रात्रि 8 बजे गोदड़ीवाले बाबा की अखंड धूनी साहेब का पाठ आरम्भ होगा। धाम मे सेवा, सत्संग, सिमरन का क्रम लगातार चल रहा है। बाबा के अनेक धामों के श्रद्धालु व बाबा भक्त पहुंचना शरू हो गये हैं। देवपुरी, फुंडहर, माना, कमल विहार, आदि जगह के ग्रामीणों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया व तीनो दिन भंडारा साहेब चलता रहेगा। वरसी महोत्सव की सेवा में इंदर सचदेव, हरि इसरानी, अमर गिदवानी, पवन प्रीतवानी सतीश थोरानी, लाल खुबचंदानी, इंदर थोरानी, अनिल तुल्यानी, दिनेश दावानी, महेश हरजानी सुनील काशवानी, रॉकी काशवानी, श्याम केशवानी, गन्नू काशवानी कमल खुबचंदानी, मेहर माखीजा,अनेक सेवादारी सेवा मे जुटे हुए हैं।



