रायपुर। गुढ़ियारी रास गरबा उत्सव में पारंपरिक गरबा शैली में माता रानी की भक्ति की धूम है। इस उत्सव में बालिकाएं, महिलाएं, बच्चे और हर आयु वर्ग के गरबा प्रेमी गरबा नृत्य माध्यम से माता रानी की भक्ति में रमे हुए हैं। समिति के गरबा उत्सव के अंतर्गत मंगलवार को हुई विविध प्रतियोगिताओं में डायमंड रिंग की विजेता सुरभी राठी रहीं।
उत्सव समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया ने सभी विजेताओं के नामों की घोषणा की। जो इस प्रकार रहे-
डायमंड रिंग की विजेता – सुरभी राठी
किड्स कैटिगरी: साइकिल विजेता- जाह्नवी जोशी
विनर- प्रांसी देवांगन
रनर अप- सृष्टि झा
सेकंड रनर अप- प्रतीक ठाकुर
मेल कैटिगरी:
विनर- कामेश साहू
रनर अप- नितिन नामदेव सेकंड रनर अप- राहुल चौहान
फीमेल कैटिगरी:
विनर- खुशी गुप्ता
रनर अप- तमन्ना बैद
सेकंड रनर- निधि शर्मा
कपल कैटिगरी:
विनर- नेहा बत्रा
रनर अप- एम यशवंत
सेकंड रनर अप- विकास वर्मा
ग्रुप कैटिगरी:
विनर- किशन ग्रुप
रनर अप- एस गरबा ग्रुप
सेकंड रनर अप- कोमल लहरी ग्रुप।
समिति के अभिषेक अग्रवाल व शैलेश शर्मा ने बताया, सोमवार से प्रारंभ यह गुढ़ियारी रास गरबा उत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु रात्रि 8 बजे से पारंपरिक रास गरबा का आनंद ले रहे हैं। चयनित विजेता प्रतिभागियों को हर दिन आकर्षक पुरस्कार इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। हर दिन प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को डायमंड रिंग दी जा रही है। इस आयोजन में श्रीहनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी का विशेष सहयोग प्राप्त है।







