कालीमाता सेवा समिति ने किया सभी समिति सदस्यों का सम्मान
रायपुर। अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि हमारे श्याम नगर की श्री गौरा-गौरी दुर्गोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की जीवंत एवं मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसने अपनी अद्भुत कलात्मकता, भव्यता एवं सजीव स्वरूप से सभी का मन मोह लिया जिस पर कालीमाता सेवा समिति द्वारा सभी गौरा गौरी समिति सदस्यों को मोमेंटो माताजी का पटका एवम श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया, समिति द्वारा स्थापित मातारानी की इस अद्वितीय प्रतिमा की चर्चा न केवल रायपुर एवं छत्तीसगढ़ में, बल्कि पूरे देश-विदेश तक पहुँची है। प्रतिमा की मनमोहक छवि सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुई, जिसके चलते प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी श्याम नगर पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन कर रहे थे।
दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने आगे बताया कि श्री गौरा-गौरी दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों की अथक मेहनत, समर्पण, श्रद्धा एवं रचनात्मक सोच ने श्याम नगर को एक नई पहचान दिलाई है। आज श्याम नगर का नाम दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो रहा है, जो पूरे मोहल्ले एवं रायपुरवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस हेतु आज काली माता सेवा समिति द्वारा सभी समिति सदस्यों का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पार्षद संतोष सीमा साहू, अमरजीत छाबड़ा, राजकुमार श्रीवास्तव, सुभाष झा, हेमंत मुदलियार, डॉ. गोपी सचदेव, व्यास देव भोई, गुरमीत सिंह (टोनी), संदीप परिहार, धीरज जोधनी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।