देश

जैन (गोधा) परिवार को कलेक्टर रायपुर ने सम्मानित किया

रायपुर। शासन द्वारा चलाए जा रहे सेवा महाकुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22.09.2026 को रायपुर के रेडक्रस हाँल मे कलेक्टर गौरव सिंह ने गोधा ( जैन ) परिवार रायपुर के द्वारा अपनी माता श्रीमती देऊ बाई के निधन उपरांत उनकी इच्छानुसार नेत्रदान के लिए परिवार को इस उल्लेखनीय दान के लिए सम्मानित किया । नेत्रदान के अलावा परिवार जनों द्वारा सामाज सेवा के कार्य के अंतर्गत 14 यूनिट ब्लड दिया,पूरे 11 दिन मानव सेवा, जीवदया के कार्य, गोशाला मे गोग्रास, कुष्ठ रोगियो बुजुर्ग निराश्रितों को भोजन एवं फल वितरण, मूक बधिर बच्चों, मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को कॉपी, पेन एवं फल वितरण, पक्षियों को दाना , जरूरत मंद लोगों को चश्मा, श्रवण मशीन, जरूरतमंद मरीजों को डायलिसस, जयपुर पैर, मानसिक रूप से डीसेबल लोगों को भोजन एवं फल वितरण, पेड़ लगाना, पुराने कपड़े, खिलौने इत्यादि के दान के कार्य को रायपुर कलेक्टर द्वारा सराहा गया एवं गोधा परिवार की प्रशंसा की । सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य में अग्रणी गोधा परिवार के 2 लोगों ने देहदान एवं 8 लोगो नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरने की भी जानकारी दी । साथ ही परिवारजनों द्वारा जैन धर्म के महापर्व पर्युषण पर्व की आराधना को ध्यान मे रखते हुए किसी प्रकार का सामाजिक उठावना एवं तेरहवीं कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है । यह जानकारी कलेक्टर रायपुर, अधिकारियों तथा हॉल में उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों के मध्य दी गई ।

About the author

मीडिया एमपीसीजी