रायपुर। लोकतंत्र के प्रहरी, भारत रत्न स्वर्गीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर को लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब रायपुर के सभा कक्ष में मनाई जाएगी। शाम 4 बजे से प्रारंभ इस जयंती कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा। मुख्य अतिथि रहेंगी लक्ष्मी वर्मा सांसद राज्यसभा। अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा प्रभारी सुरेंद्र पाटनी करेंगे। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने व प्रदेश मिडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि भारत रत्न लोकमान्य के योगदानों के स्मरण-नमन के साथ ही इस आयोजन में प्रबुद्ध वक्ताओं के उद्बोधनों में यह जानने का भी अवसर प्राप्त होगा कि देश में