छत्तीसगढ़ • धर्म • रायपुर • संस्कृति

बाल कलाकारों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां

अग्रसेन जयंती महोत्सव: महिला मंडल की हुई रोचक प्रतियोगिताएं

रायपुर। श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में युवती मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। विशेष रूप से किड्स कलाकार शीर्षक से युवा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने धार्मिक-पौराणिक व राष्ट्रभक्ति के विषयों पर प्रभावी मंचीय प्रस्तुतियां दीं। वहीं किड्स फैशन शो में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, अन्य पदाधिकारी-सदस्यों सहित जयंती प्रभारी राजेश हेलिवाल, मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता व उदित अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल, राजरानी बंसल, राजश्री अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, वेदांत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, युवती मंडल अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, श्रुति जालान, तुलसी कनोडिया आदि की प्रमुख सहभागिता रही।

युवती मंडल ने कराई धर्मक्षेत्र प्रतियोगिता

युवती मंडल द्वारा पौराणिक इतिहास पर संदर्भित धर्मक्षेत्र प्रतियोगिता कराई, जिसमें प्रतिभागियों से धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विजन राउंड, एक्टिविटी राउंड एवं आॅडियो-विजुअल राउंड शामिल रहे।

महिला मंडल की हुई रोचक स्पर्धाएं

महिला मंडल द्वारा शाम को महिला सम्मेलन के आयोजन में अविवाहित युवतियों और विवाहित महिलाओं के दो वर्गों में कई रोचक प्रतियोगिताएं कराई गर्इं। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा में अपनी प्रस्तुतियां देकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

About the author

मीडिया एमपीसीजी