श्रीबालाजी दिशा कॉलेज में ‘कॉर्पोरेट एलिगेंस- द कॉर्पोरेट वॉक’ का आयोजन
रायपुर। श्रीबालाजी दिशा कॉलेज, रायपुर के प्रबंधन विभाग द्वारा विस्टा 2026- द मैनेजमेंट फेस्ट के अंतर्गत शुक्रवार को दो दिवसीय प्रबंधन उत्सव के दूसरे दिन ‘कॉर्पोरेट एलिगेंस- द कॉर्पोरेट वॉक’ आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित विशेष सत्र में जीएनआईओटी से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रबंधन एवं कॉर्पोरेट जगत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कॉपोर्रेट जगत के अनुरूप व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, प्रभावी प्रस्तुतिकरण, व्यावसायिक शिष्टाचार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।
पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक विरासत का किया प्रदर्शन
कॉपोर्रेट वॉक के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गर्इं। कार्यक्रम के द्वितीय व तृतीय चरण में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति, व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता तथा व्यावसायिक शैली से अतिथियों और निर्णायकों को प्रभावित किया। प्राचार्य डॉ. ए.के. तिवारी, सत्र वक्ता प्रो. शर्ली रेक्स, जीएनआईओटी में मार्केटिंग हेड प्रीति भगत और जीएनआईओटी में छत्तीसगढ़ हेट अभिनय प्रमुख अतिथि रूप में सम्मिलित रहे। निर्णायक मंडल में मैट्स स्कूल आॅफ फैशन डिजाइनिंग की विभागाध्यक्ष प्रो. परविंदर कौर और श्रीबालाजी दिशा कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. जया चंद्रा शामिल रहीं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सिद्धांत बलिया एवं श्वेता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक में भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।