छत्तीसगढ़ • रायपुर

युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर ‘नशा मुक्त युवा संवाद मेला’ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एडॉप्टेट स्लम एरिया- चंगोराभाठा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित था। जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, सचिन सिंघल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से डॉ. सृष्टि यदु, पार्षद दुर्गा यादराम साहू अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे। वहीं समाज कल्याण विभाग से संतोष चंद्राकर, रमेश ठाकुर, संदीप कुलदीप, परमात्मा वस्त्रकार सहित डॉ. रात्रि लहरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में समाज के प्रत्येक वर्ग से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की अपील की। साथ ही युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों को नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी