रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड में शुक्रवार सुबह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की कुल 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कला कौशल व रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता की थीम ‘फ्री हैंड रंगोली’ रखी गई थी। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषयों एवं थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। निर्णायक के रूप में डॉ. दीपशिखा शर्मा व डॉ. टीनू दुबे उपस्थित रहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका तिवारी व मान्या शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इन्हें मिले पुरस्कार
प्रथम- अवेदा खातून (बीसीए, पंचम सेमेस्टर), द्वितीय- निकिता कावरे (बीएससी, द्वितीय सेमेस्टर), तृतीय- मानसी साहू (बी.कॉम., प्रथम सेमेस्टर)। सांत्वना पुरस्कार- भूमिका वर्मा (एम.कॉम., प्रथम सेमेस्टर)।