आरंग छत्तीसगढ़ धर्म

रथयात्रा: युवा ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा प्रसाद भोग वितरण का किया गया आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग- मंगलवार को भगवान श्री जगन्नाथ भगवान जी की रथयात्रा के उपलक्ष्य में युवा ब्राह्मण समाज द्वारा अध्यक्ष अविनाश शर्मा के नेतृत्व में खीर पूड़ी प्रसाद भोग तथा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।धर्म नगरी आरंग में प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।

मंदिर के बाहर मेले में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त दूर दूर से दर्शन करने तथा मेले का आनंद लेने के लिए आए। साथ ही दूर दराज से शामिल सभी श्रद्धालु की भीड़ प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ पड़ी। सभी भक्तो ने खीर पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया और आनंद लिया। प्रसाद वितरण करने में युवा ब्राह्मण समाज के संरक्षक राकेश शर्मा,अभिषेक तिवारी अध्यक्ष अविनाश शर्मा उपाध्यक्ष सोमेश चौबे सचिव अजीत शर्मा महासचिव प्रसन्न शर्मा, कार्यकारणीगण सुदीप शर्मा,आलोक शर्मा,अंशुमान मिश्रा, जयंत शर्मा,अभिजीत शर्मा,विवेक शर्मा, गौरव मिश्रा, वेदांत शर्मा,सौम्य शर्मा, अक्षत शर्मा, रिशु शर्मा तथा समाज के वरिष्ठ रमेश तिवारी, हरीश दीवान, जितेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा(मुंशी),निलेश शुक्ला,आलोक शुक्ला सहित समाज के लोग मौजूद थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi