आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ARANG NEWS: “कांग्रेस की हर एक महिला में इंदिरा गांधी की छबि”- मंत्री डॉ.डहरिया……महिला कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए मंत्री डॉ.डहरिया

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(25.06.23)- रविवार को आरंग में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया शामिल हुए।बैठक में महिला संगठन के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियां पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि कांग्रेस की सभी महिलाओं में इंदिरा गांधी की छबि है।जिस प्रकार इंदिरा गांधी ने देश का नेतृत्व किया आगे चलकर सभी महिलाओं को अपने घर,परिवार, समाज,गांव,शहर और प्रदेश का नेतृत्व करना है।महिलाएं आज पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। डॉ.डहरिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारे योजनाएं चला रही है।गौठान में महिला स्वसहायता समूह को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।उन्होंने महिला कांग्रेस की सदस्यों को पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरे क्षेत्र में पहुँचाने का निर्देश दिया।इसके अलावा मंत्री डॉ.डहरिया ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महिलाओं को बूथ स्तर पर सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से केशरी मोहन साहू अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग,मंजू चन्द्राकर अध्यक्ष महिला कांग्रेस आरंग, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य रायपुर, गौरी बाई देवांगन पार्षद, राजेश्वरी साहू एल्डरमेन, चन्द्रकला साहू पूर्व अध्यक्ष नपा. आरंग, हेमलता लोधी, बसंती साहू, रानू सेन, निशा चन्द्राकर आरंग, अंजू बघेल मंदिरहसौद, चम्पाकली कोशले, वैशालिनी साहू कुसमुंद, जमुना कुसमुंद, श्वेता लोधी आरंग, लता निषाद आरंग, मधु आरंग, नंदनी आरंग, सरोजनी आरंग, अनुसुईया साहू गुल्लू, किरण यादव, सोना लोधी, चन्द्रकला जलक्षत्री, महेश्वरी जलक्षत्री, पिंकी निषाद, डम्बेश्वरी कोशले आरंग, भूमिका ध्रुव नरियरा, त्रिवेणी सेन, चम्पा सेन, हेमबाई कुर्रे, बिन्दू कोशले, गोदावरी, खोरबाहरीन, सोम बाई, नीलम बाई निर्मला साहू, संतोषी ध्रुव मंदिरहसौद, जीतूरानी साहू कोटनी, गंगोत्री राजेत्री आरंग, सलमा बेगम, उषा साहू आरंग, तुकेश्वरी साहू आरंग उपस्थित रही।

About the author

Tukeshwar Lodhi