आरंग(25.06.23)- आरंग के लोधी पारा स्थित डबका तालाब के पास खेत निर्माण के दौरान निकले 10वीं-11वीं सदी के प्राचीन अवशेषों वाली जगह पर पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई और आरंग में निकले वाले प्राचीन अवशेषों के संरक्षण के लिए संग्रहालय की मांग को लेकर रविवार को आरंग नगर पालिका परिषद के एल्डरमेन भरत लोधी ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को ज्ञापन सौंपा।वही मंत्री डॉ.डहरिया ने सम्बंधित विभाग को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही है।
आपको बता दे कि बीते 20 जून को आरंग में 10वीं-11वीं सदी के प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले है जो अभी तक उसी जगह पर यथास्थिति में पड़े हुए है।अवशेष मिलने वाली जगह पर खुदाई और अवशेषों को संरक्षित करने के लिए आरंग में संग्रहालय की मांग आम जनता द्वारा लगातार की जा रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू,एल्डरमेन मंगलमूर्ति अग्रवाल,उपेंद्र साहू,गणेश बांधे, राजेश्वरी साहू,अब्दुल कादिर उपस्थित रहे।