छत्तीसगढ़ देश

रेलवे उरकुरा गेट 26 से लेकर 27 अगस्त सुबह तक रहेगा बंद

रायपुर, 21अगस्त. रायपुर रेल मंडल द्वारा समपार क्रमांक 414, उरकुरा गेट, किमी 823/10-08 पर नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के सुचारु एवं सुरक्षित निष्पादन हेतु दिनांक 26 अगस्त 2026 को शाम 06:00 बजे से आगामी आदेश तक, सामान्यतः 27 अगस्त 2026 की सुबह 06:00 बजे तक, संबंधित समपार सड़क मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। यह समपार  मांढर–उरकुरा रेलखंड में स्थित है। कार्यस्थल का मार्ग डब्ल्यू.आर.एस.-उरकुरा पहुंच मार्ग, रेलवे परिसर, समपार क्रमांक 414, उरकुरा मेन गेट है।

रेलवे द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में उरकुरा गेट से आवागमन न करें तथा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि कार्य अवधि के दौरान सहयोग प्रदान करें, ताकि रेलवे का कार्य सुरक्षित एवं निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।

About the author

मीडिया एमपीसीजी