छत्तीसगढ़

6 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Written by mediampcg

6 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बलौदाबाजार-भाटापारा, 10 जून 2026।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा प्रांतीय निकाय के आह्वान पर कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार, 10 जून 2026 को भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा को ज्ञापन सौंपा गया।


संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, रायपुर के निर्णय तथा समस्त सहयोगी कर्मचारी संगठनों की सहमति के अनुसार, “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत कर्मचारियों से किए गए वादों को शीघ्र लागू करने की मांग की गई।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं—
2% महंगाई भत्ता (डीए) – राज्य के लगभग 4.50 लाख अधिकारी-कर्मचारी 1 जनवरी 2026 से केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 2% महंगाई भत्ते से वंचित हैं। कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान निर्धारित तिथि से महंगाई भत्ता/महंगाई राहत प्रदान की जाए तथा डीए एरियर की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।
कैशलेस मेडिकल सुविधा – विधानसभा बजट सत्र में वित्त मंत्री द्वारा घोषित कैशलेस मेडिकल सुविधा के नियम तत्काल जारी किए जाएं।
300 दिन का अवकाश नगदीकरण – केंद्र एवं मध्य प्रदेश की तर्ज पर सेवानिवृत्ति के समय 240 दिन के स्थान पर 300 दिन के अर्जित अवकाश के नगदीकरण का आदेश जारी किया जाए।
संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण – संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अन्य अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित कर उनकी सेवा सुरक्षित की जाए।
एलबी संवर्ग शिक्षकों की सेवा गणना – एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी देय लाभ प्रदान किए जाएं।
अनुकंपा नियुक्ति – अनुकंपा नियुक्ति में लागू 10 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर सभी पात्र रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, छत्तीसगढ़ अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पी.के. हिरवानी, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. एल.एस. ध्रुव, स्वास्थ्य संयोजक संघ के अध्यक्ष विजय साहू, डिगेंद्र वर्मा, रिपुसूदन साहू, सत्यनारायण साहू, अनियमित कर्मचारी संघ के कोमल पड़वार, पंकज वैष्णव, मुकेश वर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष साहू, कृष्णा घृतलहरे, मनोज पैकरा, गीता साहू, संतोष सतनामी, नरेंद्र देवांगन, यशवंत वर्मा, प्रेमप्रकाश केशरवानी, अगनूराम ध्रुव, राजेश नेताम, अमृतलाल मनहर, उमेश धीवर, राजेश अग्रवाल, चोवाराम ध्रुव, जय कुमार यादव, अहिल्या साहू, डिम्पल चंद्राकर, नीरा महंत, कृष्णा कुमारी यादव, रंभा यादव, देवकी देवदास, नीलावती ध्रुव, दुर्गेश यादव, फिरोज खान, सोनचंद साहू सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे द्वारा

About the author

mediampcg