आरंग छत्तीसगढ़

आजादी  के पहले जो काम अंग्रेज करते थे, वही काम आज काला कानून लाकर श्री नरेन्द्र  मोदी की सरकार कर रही हैः मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया

आजादी  के पहले जो काम अंग्रेज करते थे, वही काम आज काला कानून लाकर श्री नरेन्द्र  मोदी की सरकार कर रही हैः मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया

आजादी  के पहले जो काम अंग्रेज करते थे, वही काम आज काला कानून लाकर श्री नरेन्द्र  मोदी की सरकार कर रही हैः मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया


नगरीय प्रशासन मंत्री, आरंग विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर /दिनांक 07/11/2020  अजादी के पहले जो काम अंग्रेज करते थे, वही काम आज केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों के लिए काला कानून लाकर कर रहि हैै श्री मोदी सरकार में कृष, श्रम एवं आवश्यक वस्तु मूल्य एवं संग्रहण अधिनियम कानून में बदलाव कर देश के किसानों, श्रमिकों, गरीबों और उपभोक्ताओं को परेशानी में  डालने का काम किया है। इन कानूनों से जहां किसान, किसान न रह कर मजदूर की तरह रह जायेगा। श्रमिकों को कारखाना मालिकों द्वारा कभी भी काम से निकाल दिया जायेगा। कभी कारखाना बंद कर दिया जायेगा। इसकी कोई सुनवाई नही होगी साथ ही आवश्यक वस्तुओं को किसनी भी मात्रा में संग्रह कर अवसर का लाभ उठाकर उसे अधिक कीमतों मे बेचा जायेगा। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया उक्त बातें आंरग विकासखण्ड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।
मंत्री डाॅ. डहरिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की इंदिरा गांधी सरकार ने हरित क्रांति की शुरूआत की। आज  हरित क्रांति का परिणाम है कि देश में लोगों के लिये पर्याप्त अनाज उपलब्ध होने के साथ साथ अन्य देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार से देश के गरीबों, किसानों का सुख देखा नहीं जा रहा है। मोदी सरकार किसानों से सरकारी तौर पर धान खरीदने से रोकना चाहते हैं। गरीबों, मदजूरों को पीडीएस प्रणाली के तहत् दी जा रहा अनाज को वितरित करने से रोकना चाहते है। लेकिन राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हित को कोई नुकसान पहुंचे ऐसा होने नही देगा इसीलिए मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में दो दिन का विशेष सत्र आहुत कर प्रदेश लोगों के कल्याण के लिए  कानून बनाया है। मंत्री डाॅ. डहरिया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार रेल्वे, एयरपोर्ट, पर्यटन स्थलों आदि को निजी हाथों में बेचकर धीरे-धीरे पूरे देश को बेचना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नही होने देगा।

About the author

mediampcg