रायपुर, 3 नवम्बर 2020/ नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रींवा (लखौली) में स्वर्गीय श्री राकेश साहू और स्वर्गीय श्रीमती देवसिर ध्रुव की दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ डहरिया ने ग्राम रींवा के इन दोनों प्रबुद्धजनों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। डॉ. डहरिया ने स्वर्गीय श्री राकेश साहू और स्वर्गीय श्रीमती देवसिर ध्रुव के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू,, नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चन्द्राकर सहित डॉ. सेवा राम साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी मोहन साहू, पूर्व जिला पंचायत श्री द्वारिका साहू, श्री देवनाथ साहू, चंद्र प्रकाश साहू रीवा सरपंच याद राम साहू, जनपद सदस्य हिरामन साहू, अश्वनी चन्द्राकर, घसिया राम साहू, शिव साहू, अब्दुल कादिर, मुहमेला सरपंच खेमीचंद साहू, भूषण साहू, पूनमचंद साहू, कुलदीप वर्मा एवं आरंग नगरपालिक परिषद के समस्त पार्षदगण उपस्थित थे।

