छत्तीसगढ़

विजय पांडे ने मां भगवती को अर्पित किया नौ लखा हार

रायपुर। महामाया माता मंदिर, पुरानी बस्ती रायपुर में मंगलवार को अवंति विहार निवासी विजय पांडे परिवार द्वारा नौलखा हार महामाया माता को अर्पित किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पं. विजय कुमार झा ने बताया कि पांडे परिवार ने 9 लाख रुपए के समतुल्य मूल्य का हार मां भगवती को विजया दशमी के पावन पर्व व अष्टमी-नवमी के हवन पूर्णाहुति के बाद अर्पित किया। इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे, शिबू बिहारी शुक्ला, सत्यनारायण अग्रवाल, कुंज लाल यदु, विजय शंकर अग्रवाल, उपेंद्र शुक्ला, नितिन तिवारी, विजय कुमार झा सहित मंदिर के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, न्यासी गणों ने चुनरी ओढ़ा कर पांडे व उनके परिवार का अभिनंदन किया तथा उनके द्वारा प्रदत्त बहुमूल्य दान के लिए न्यास समिति की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी