आरंग छत्तीसगढ़ प्रशासनिक राजनीति

ARANG NEWS: आरंग में मतदाता जागरूकता और EVM का प्रदर्शन..आरंग एसडीएम ने की शत प्रतिशत मतदान करने की अपील

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग:- गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं ईवीएम प्रदर्शन के अंतर्गत शासकीय बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय आरंग में युवा छात्र छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित एसडीएम आरंग अतुल विश्वकर्मा ने युवाओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खुद भी मतदान करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

 उन्होंने ईवीएम प्रदर्शन में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, और वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा की 2 अगस्त से इपिक कार्ड फॉर्म 6,7,8 की आनलाइन प्रविष्टि शुरू होने जा रही है साथ ही निष्पक्ष मतदान की शपथ भी दिलाई जिसमें युवाओं की अच्छी भागीदारी रही। महाविद्यालय के प्राचार्य केएन शर्मा ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की तथा मास्टर ट्रेनर शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव ने जागरूकता गीत एवं नारों के साथ निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित मतदान का संदेश दिया, एवं इस अवसर पर छात्राओं ने वोट फॉर इंडिया पर रंगोली बनाकर सबको प्रभावित किया इस अवसर पर एडवोकेट रीति सोनपिपरे , डॉक्टर साधना दीक्षित, डॉक्टर एन पी शर्मा, भावना पुरबिया, विभा सतपथी, रुकमणी कुर्रे, अनिल चंद्राकर एवं तहसील निर्वाचन टीम राकेश साहू, शरद अग्रवाल, भूषण जलक्षत्री एवं एनसीसी तथा एनएसएस के साथ अन्य विद्यार्थियों की भी अच्छी सहभागिता रही ।

About the author

Tukeshwar Lodhi