आरंग छत्तीसगढ़

राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष-श्रीमती शकुन डहरिया द्वारा आज मानव सेवा ही प्रभु सेवा है कथन को चरितार्थ करते हुए

Written by mediampcg

 

रायपुर, 12 नवम्बर 2020/ सदस्य-प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी महिला कांग्रेस एवं समस्त-विभाग तथा राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष-श्रीमती शकुन डहरिया द्वारा आज मानव सेवा ही प्रभु सेवा है कथन को चरितार्थ करते हुए रायपुर संभाग साहू समाज के उपाध्यक्ष श्री प्रेम साहू के नेतृत्व में धनतेरस (दीपावली) पर्व के शुभ अवसर एवं आगामी ठण्ड को ध्यान में रखते हुए सांई मंदिर के पास आमापारा चौक में गरीब, मजदूर तथा बेसहारा लोगों को कंबल, मास्क, सेनेटाईजर तथा गोबर से बने दीयों का वितरण किया गया । इस अवसर पर श्री गणेश साहू, श्री दीपक केवट, श्री महेश देवांगन, श्री भुषन साहू श्री मनोहर साहू, श्री योगेश देवांगन तथा राजश्री सद्भावना समिति के पदाधिकारीगण श्रीमती अनिता भतपहरी, श्रीमती याचना भतपहरी, श्रीमती अमरौतिन भतपहरी, श्रीमती शशिबाला सोनकेंवरे, श्री सनत गिलहरे सहित कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए ।

About the author

mediampcg