आरंग: आरंग नपा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों को देखकर नगरपालिका आरंग से लगे हुए ग्राम पंचायत ओड़का के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा नगर पालिका आरंग में शामिल किये जाने की मांग की गई थी उसी प्रकार मंदिर हसौद को भी नगरपालिका बनाने की मांग की गई थी। जिसे नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा एवं प्रयासों से ग्राम पंचायत ओड़का को नगरपालिका आरंग में शामिल करने आदेश जारी हो चुका है। उसी प्रकार नगर पंचायत मंदिरहसौद से लगे ग्राम पंचायत नकटा को शामिल कर मंदिर हसौद को नगरपालिका बनाया गया है। ज्ञात हो कि मंदिरहसौद को नगर पालिका बनाये जाने उपरांत आरंग विधानसभा क्षेत्र में दो नगरपालिका एवं दो नगरपंचायत का गठन हो चुका है। ग्राम पंचायत को नगरपालिका आरंग में शामिल किये जाने पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चन्द्राकर, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा आरंग, पार्षदगण शरद गुप्ता, दीपक चन्द्राकर, धनेश्वरी खिलावन निषाद, राममोहन लोधी, दीक्षा सूरज सोनकर, समीर गोरी, गौरी बाई देवांगन, ममता जितेन्द्र शर्मा, एल्डरमेन मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, राजेश्वरी साहू, उपेन्द्र साहू, भरत लोधी, राजेश्वरी टंडन संरपंच, जयकुमार डहरिया उपसरपंच, राजकुमार मार्कण्डेय पंच, रामेश्वर मार्कण्डेय पंच, संतोष परमार पंच, रेखा रोमनाथ घृतलहरे पंच, आनंदी मार्कण्डेय पंच, दुकलहा मारर्कण्डेय, रूंगूराम खण्डेलवाल, शिवप्रसाद मार्कण्डेय, गंगाप्रसाद मार्कण्डेय, नरेश घृतलहरे, रामरतन बांधे, चोवाराम, भुवन लाल मार्कण्डेय ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किये हैं।