आरंग(13.07.23)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन एवं नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रयासों से प्रत्येक शासकीय कार्य सुनियोजित तरीके से संचालित हों और राज्य के नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश की पूर्ति हेतु नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बदलते आधुनिक समय के साथ मुख्यमंत्री के परिकल्पना अनुसार निर्धारित समय सीमा में नागरिको के घर तक शासकीय सेवाओं को मितान के माध्यम से नागरिको के घर तक पहुंचाने के लिए ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत की गई है।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रयासों से इस योजना की शुरुआत सबसे पहले नगर निगमो में की गई थी।इसके बाद ये योजना नगर पालिका में शुरू की गई है।मितान योजना के तहत आरंग नगर पालिका में जनता को घर बैठे शासकीय सेवाओ का लाभ मिल रहा है।
इस योजना की विशेषता है कि नागरिको को शासन द्वारा प्रदान किए गए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना है। जिसके बाद शासन द्वारा मितान के माध्यम से नागरिको के घर पर दस्तावेज/प्रमाण पत्र /लाइसेंस बनवाने संबंधी सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
योजना का उद्देश्य :
नागरिकों को घर बैठे सभी शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचाना ।
निर्धारित समय सीमा में सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना ।
योजना के माध्यम से नागरिको को प्रदान किये जाने वाले शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता में वृद्धि ।
शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करने पर संबंधी शासकीय सेवा की जानकारी दी जावेगी ।
नागरिक के सुविधानुसार नियत की गई तिथि और समय सुनिश्चित कर दस्तावेज बनाने लिए अपॉइंटमेंट बुक की जावेगी।
मितान एजेंट द्वारा नागरिको के निवास स्थान में पहुंच कर सेवा का ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज संकलन करना।
संबधित विभाग को आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी उपलब्ध करा, सेवा निर्धारित समय में प्रदान करने हेतु आगे की कार्यवाही की जावेगी ।
दस्तावेज तैयार होने के उपरांत आपको सूचित कर घर पहुंच कर दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा ।
योजना का लाभ लेने वाले आरंग निवासी आलोक चंद्राकर ने बताया कि पहले किसी भी शासकीय प्रमाण पत्र या दस्तावेजों के लिए आम लोगों को पटवारी,चॉइस सेंटर,तहसील कार्यालय सहित विभिन्न विभागों पर जाना होता था जिससे जनता खास तौर पर बुजुर्ग और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।आलोक ने बताया कि उन्होंने विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।मितान ने घर आकर सारे दस्तावेज लिए और कुछ दिनों में प्रमाण पत्र बनने के बाद घर पर ही प्रमाण पत्र मिल गया। प्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री मितान योजना” से आम जनता को काफी राहत मिल रही है।इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया जी का बहुत बहुत आभार।