आप सभी के सहयोग और साथ से ” गड़बो नवा छत्तीसगढ़ “ का होगा सपना साकार:- श्रीमती शकुन डहरिया

आप सभी के सहयोग और साथ से ” गड़बो नवा छत्तीसगढ़ ” का होगा सपना साकार:- श्रीमती शकुन डहरिय

माननीय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी के शंकर नगर स्थित कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती शकुन डहरिया प्रदेश प्रभारी-महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे। मिलन समारोह में श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा कि आप सभी के सहयोग और साथ से हम सब मिलकर गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करेंगे। समारोह में सभी कर्मचारियों को कोविड-19 कोरोना वायरस की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्य करने के लिए कहा और सभी के साथ सर्व समाज का विकास और सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है, और सभी कर्मचारियों को दीपावली की बधाई देते हुए उन्होंने सच्चे लगन से कार्य करने को कहा। और सभी कर्मचारियों को एक परिवार की तरह मिल-जुल कर कार्य करेंगें, और सभी को आश्वस्त किया कि आप सभी लगन से कार्य करें, और हम माननीय मंत्री जी आपके हर दुख सुख में साथ खड़े हैं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

