छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर में ‘डेटा एंड इन्नोवेशन’ विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(14.02.23)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 14 फरवरी 2023 को ई सेल एवं मेकरस्पेस के संयुक्त तत्वावधान में ‘डेटा एंड इन्नोवेशन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डेटा साइंस विषय की बारीकियों से अवगत कराना था। यह कार्यक्रम ई-सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. चंद्रकांत ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के वक्ता मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं कैटनेट ग्रुप के निदेशक मि. समीर रंजन थे।

सर्वप्रथम अतिथि वक्ता ने अपना परिचय दिया फिर उन्होंने छात्रों को डेटा साइंस विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में डेटा साइंस विषय से कैसे हम अपना करिअर बना सकते हैं एवं उससे मिलते जुलते हुए कार्यक्षेत्र से सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि हमें एल्गोरिथ्म बनाने की विधि एवं प्रश्न को त्वरित बनाने हेतु जोर देना होगा जिससे हमारी कार्यक्षमता में सुधार होगा। उन्होंने छात्रों को डेटा केंद्रित दृष्टिकोण के साथ व्यवसाय बनाने के बारे में तथा उस व्यावसाय को आगे बढ़ाने के बारे में भी बताया।

उन्होंने छात्रों को कहा कि आपको अपनी स्किल पर ध्यान देना होगा तथा हमेशा नए स्किल सीखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सांख्यिकी का डेटा साइंस विषय में महत्व बताया और उस पर पकड़ बनाने की सलाह दी। आगे उन्होंने टाइप-2 एरर की वास्तविकता एवं एल्गोरिथ्म तथा मॉडल बनाने के बारे में चर्चा की।

यह कार्यक्रम छात्रों के मन में डेटा साइंस विषय के बारे में उत्सुकता जगाने में सफल रही तथा इस सत्र से छात्रों ने डेटा साइंस विषय की कई अहम बारीकियों को समझा तथा अंत में छात्रों को डेटा साइंस की पुस्तक प्रदान की गई।

About the author

Tukeshwar Lodhi