आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट मुलाकात,प्रोटोकॉल जारी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(06.02.23)- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी मंगलवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री ग्राम भानसोज,समोदा और आरंग में लोगो से मुखातिब होंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी प्रोटोकॉल में

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.10 को हेलीकॉप्टर से भानसोज मंडी प्रांगण पहुँचेंगे।

12.15 से 01.50 तक भानसोज में भेंट मुलाकात करेंगे।
इसके बाद हेलीकॉप्टर से समोदा रवाना होंगे।

2.05 बजे समोदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हेलीपैड में हेलीकॉप्टर उतरेगा।

2.10से 2.30 तक भोजन करेंगे

2.35 से 4.00 तक समोदा मे भेंट मुलाकात कार्यक्रम

04.05 बजे समोदा से आरंग के लिए रवाना होंगे

04.15 को हेलीकॉप्टर से आरंग पहुचेंगे

इसके बाद वे इंदिरा चौक में लोकार्पण और मूर्ति अनावरण करेंगे

इसके बाद वे स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन करेंगे

फिर बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री नवीन विश्राम गृह में विभिन्न जनप्रतिनिधिमण्डलो से भेंट करने के बाद समीक्षा बैठक में शामिल होकर शाम 7 बजे सड़क मार्ग से रायपुर लौट जाएंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

About the author

Tukeshwar Lodhi