आरंग छत्तीसगढ़ संस्कृति

आरंग में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का जोन स्तर कल से, समोदा से आएँगी टीमे

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(14.10.22)- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ियाँ ओलंपिक 2022-23 के अगले चरण का आयोजन जोन लेवल पर कल दिनांक 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आरंग में प्रारंभ होगा । इसमें नगर पालिका आरंग के 05 क्लब्स और नगर पंचायत समोदा के 02 क्लब्स के बीच 14 पारंपरिक छत्तीसगढ़ियाँ खेलों में प्रतियोगिताएँ होंगी। गुल्ली डंडा, भौरा, बाँटी, फुगड़ी, पिट्ठूल, बिल्लस, कबड्डी, खो खो, गेड़ी, 100 मीटर दौड़, लंगड़ी दौड़, रस्सा कस्सी, संखली, लंबी कूद जैसे खेलों में 40 से अधिक आयुवर्ग में खेल होंगे।


इसके पूर्व 6 अक्टूबर से राजीव गांधी युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था जिसमे आरंग शहर से बढ़ चढ़कर भाग लिया गया था। स्कूली बच्चो से लेकर काम करने वाली महिलाओं तक सभी ने खेलों में हिस्सा ले कर शासन द्वारा दिये गए इस मंच के माध्यम से प्रतिभा दिखाई थी।
आरंग में शनिवार प्रातः 11 बजे से वार्ड 06, इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

About the author

Tukeshwar Lodhi