रायपुर • सामाजिक सरोकार

दिवाली मिलन में सम्मानित हुईं कायस्थ समाज की 12 प्रतिभाएं

रायपुर। कायस्थ समाज एवं सुषेण वैद्य स्मृति सेवा समिति का दीपावली मिलन समारोह शनिवार को होटल प्रकाश पैलेस, रिंग रोड नंबर-1 में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सुभाष वर्मा एवं एस.के. श्रीवास्तव के भजनों से हुआ। सरप्राइज गेम ‘भगवत गीता पर प्रश्न’ इस आयोजन का

प्रमुख आकर्षण रहा। इस दौरान ‘तलाश-ए-हमसफर 2026’ पत्रिका का विमोचन भी हुआ, जिसमें 820 विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर मेधावी छात्राएं कांची खरे, अवनि श्रीवास्तव, शानवी सिन्हा व प्रेरणा गुरुकुलम समेत मीडिया सेवा के लिए आदर्श श्रीवास्तव उत्कृष्ट कार्य के लिए दिलीप वर्मा और समाजसेवा के लिए अनिल व्यास, सलिल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश निगम, अनिल श्रीवास्तव, संदीप वर्मा व लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। मंच पर वी.के. श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, के.के. बख्शी, पी.के. खरे, विनय श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सीमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रीतू श्रीवास्तव ने किया। इस समारोह में समाज के लगभग 550 लोग शामिल हुए

About the author

मीडिया एमपीसीजी