छत्तीसगढ़ • सामाजिक सरोकार

नवदंपति को भेंट किया रामचरित मानस ग्रंथ

उत्तम साहू ने अब तक भेंट की 10012 प्रतियां

रायपुर। आशीर्वाद समारोह में नवदंपत्ति को राम चरित मानस ग्रंथ की अनूठी भेंट आकर्षण का केंद्र बनी। रश्मि-सेनापति खन्ना के पुत्र यश खन्ना एवं मीनल-राममोहन बाजपेयी की पुत्री सोनाली बाजपेयी के आशीर्वाद समारोह में उत्तम कुमार साहू ने नवयुगल को उपहार स्वरूप यह भेंट दी।

उनके द्वारा अब तक 10011 नवदंपत्तियों को मानस ग्रंथ की प्रति भेंट की जा चुकी है, उसी कड़ी में प्रेरक उपहार भेंट के क्रम में मानस की यह 10012वीं प्रति रही।

उत्तम कुमार साहू ने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और पारिवारिक एकता की प्रेरणा है। भौतिक उपहार पुराने हो सकते हैं, लेकिन रामायण की सीख जीवनभर मार्गदर्शन करती है। उनका उद्देश्य नवदंपति के नए जीवन की शुरूआत भारतीय संस्कृति के आदर्श संस्कारों के साथ करना है। इस अवसर पर उन्हें सामाजिक रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया। परिजनों एवं अतिथियों ने इस पहल की सराहना की।

About the author

मीडिया एमपीसीजी