देश

शदाणी दरबार में भागवत कथा, आज संत राजाराम जन्मोत्सव भी

रायपुर। शदाणी दरबार तीर्थ, बोरियाकला में 14 से 20 नवंबर तक श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ रविवार को शोभायात्रा से हुआ। वृंदावन धामवासी कथावाचक प्रेमनिधि महाराज की वाणी से कथा सोमवार से प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगी। सोमवार को ही शदाणी दरबार के सातवें पीठाधीश्वर सतगुरु संत राजाराम साहिब का 144वां जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा श्रवण कर जन्मोत्सव के साक्षी बनने का आग्रह किया है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी