पर्व त्योहार महात्म्य

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर मनाया दिवाली मिलन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा महिला केंद्र का दिवाली मिलन समारोह सदस्य अपर्णा मोघे आवास पर धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। प्रणिता नलगुंडवार ने दिवाली के मराठी गीतों ‘आली माज्या घरी ही दिवाड़ी’और ‘दिन दिन दिवाड़ी’ की प्रस्तुति दी। सह संयोजिका परिणिता खांडेकर ने सम-विषम संख्या वाले गेम से मनोरंजन किया, जिसमें अर्चना मोघे प्रथम, परिणिता खांडेकर द्वितीय और सुचित्रा देशपांडे तृतीय रहीं। इस अवसर पर नमिता शेष, सविता मोघे, सुनीता साठे, अपर्णा काले, मनुजा काले, अर्चना मोघे, रीता लोखंडे, रूपाली लोखंडे, दीपाली बर्वे, संगीता नांदेडकर, सुचिता काले, अनुपमा नलगुंडवार, कीर्ति करकशे, साधना गायकवाड़ सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी