शिक्षा

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मनाया बाल दिवस

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विविध वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी का ध्यान खींचा। शिक्षिका विनीता सुंदरानी ने कार्यक्रम का संचालन किया और अपर्णा आठले ने बच्चों को दैनिक प्रतिज्ञा दिलाई। शिक्षिका प्रीति तिवारी ने बच्चों को पं. जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी दी। सुदेवी विश्वास ने चाचा नेहरू से संबंधित रोचक सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साह से उत्तर दिया। श्वेता ने कविता पाठ और स्नेहा महाजन ने सुविचार प्रस्तुत किए। चिल्ड्रन डे पर बच्चे फैंसी ड्रेस में आए। उनके लिए डांस और गीत का कार्यक्रम रखा गया, जिसे बच्चों ने खूब एंजॉय किया। पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन ग्रीन हाउस इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी