शिक्षा

स्किल एंड क्राफ्ट गैलरी में छात्रों का दिखा उत्साह

होली क्रॉस स्कूल में बिखरे कला,

विज्ञान व संस्कृति के रंग

रायपुर। होलीक्रॉस स्कूल कांपा में दो दिवसीय स्किल एंड क्राफ्ट गैलरी 2026 का शुभारंभ हुआ। कला, विज्ञान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरपूर इस आयोजन के मुख्य अतिथि कैप्टन एस.वी. देशमुख (सेवानिवृत्त) जाइंट डायरेक्टर, आई.एच. कर, नेवी- नई दिल्ली रहे। कार्यक्रम में गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में डॉ. फादर जोसेफ कार्ल लकरा भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप लकरा, मैनेजर रेवरेंड फादर शांति प्रकाश पन्ना भी इस अवसर पर मौजूद रहे और छात्रों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सानिध्य में प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्रों द्वारा आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें पी.पी. वन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच व कला-कौशल से तैयार मॉडल्स दिखाए। इन मॉडल्स में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया। अतिथियों ने उनकी खूब तारीफें कीं।

इसके अलावा खेलकूद एवं शैक्षणिक आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का भी हौसला अतिथियों ने बढ़ाया और उन्हें पुरस्कृत किया।

वरिष्ठ शिक्षकों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर विद्यालय में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को विशेष सम्मान दिया गया। उनके समर्पण मेहनत और विद्यालय के प्रति योगदान की सराहना की गई। साथ ही पूरे शैक्षणिक वर्ष में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियोंं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी