देश

हजरत सैय्यद शेर अली आगा र.अ. रायपुर का 45 वां सालाना उर्स 5 अक्टूबर से, तैयारी जोरों पर

रायपुर।कुतुबे छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश बंजारी वाले बाबा के नाम से मशहूर सूफी संत हजरत सैय्यद शेर अली आगा र.अ. रायपुर में ट्रस्ट द्वारा 7 दिवसीय सालाना उर्स की तैयारियों में जुटी हुई है।

सज्जादा नशीन मो. ईशराक रिज़्वी अशरफी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत सैय्यद शेर अली आगा के 7 दिवसीय 45 वें सालाना उर्स पाक 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक बड़े ही अकीदत और शानो शौकत के साथ मनाया जायेगा। ट्रस्ट से जुड़े सभी मेम्बर तमाम उर्स की तैयारियां तेजी से कर रहे हैं।

मो. ईशराक रिज़्वी अशरफी ने जानकारी दी कि सालाना उर्स का आगाज़ 05 अक्टूबर को बाद नमाज़े असर शाही संदल व चादर शरीफ बरमकान सज्जादा नशीन हजरत मो. नईम रिज़्वी अशरफी बांसटाल रायपुर से निकलकर आस्तान ए आलिया पहुंचेगा जहां परचम कुशाई व चादर पोशी की रस्म अदा की जायेगी व महफिले शमां होगी। जिसमें आली जनाब इन्टरनेशनल कव्वाल सदाकत शाबरी, कपासन राजस्थान, रोड शो व महफिले शमां में रात 9 बजे अपना कलाम पेश करेंगे।

06 अक्टूबर को ऑल इंडिया नातिया मुशायरा रात 9 बजे (नाजिमे मुशायरा:- महबूब गौहर, इस्लामपुरी) (अहमदुल फत्ताह, फैजाबादी) (मुबारक हुसैन, मुबारक झारखण्ड) (नूर अहमद नूर, खलीलाबादी) (शहबाज रजा नूरी, कोलकाता)

07 अक्टूबर रात 9 बजे से तकरीर खिताबे खुसुसी हजरत अल्लाम व मौलाना मो. अहमद नक्शबंदी साहब किब्ला, हैदराबाद व हजरत अल्लाम व मौलाना मुफ्ती मो. इसरार अली आगा जामई साहब किब्ला रायपुर

08 अक्टूबर रात 9 बजे शहंशाहे खिताबत हजरत सैय्यद मो. महमूद अशरफ साहब किब्ला अशरफी उल जिलानी सज्जादा नशीन किछौछा शरीफ (यू.पी.), हज़रत अल्लाम व मौलाना सैय्यद अमीनुल कादरी साहब किब्ला, मालेगाव महाराष्ट्र खिताब करेंगे।

09 अक्टूबर छब्बीसवीं शरीफ बड़ा कुल शरीफ सुबह 7 बजकर 35 मिनट में फातीहा कुल शरीफ अदा की जायेगी, बाद में तकसीमे तबर्रुक किया जायेगा। 09 अक्टूबर को बाद नमाजे मगरिब हजरत सै. शेर अली आगा र.अ. के तबर्रुकात की जियारत कराया जायेगा। 09 अक्टूबर को रात 9 बजे संजरी नातिया ग्रुप रायपुर अपना कलाम पेश करेंगे।

10 अक्टूबर रात 9 बजे महफिले शमां में इन्टरनेशनल कव्वाल अनीस नवाब साहब, गुजरात अपना कलाम पेश करेंगे।

11 अक्टूबर को बाद नमाज मगीरब छोटा कुल शरीफ की फातेहा व महफिले शमां रात 9 बजे मशहूर इन्टरनेशनल कव्वाल मुजतबा अजीज नाजा, मुम्बई अपना कलाम पेश करेंगे।

उर्स के दौरान 7 दिन सुबह व शाम जायरीनों के लिए आम लंगर का एहतेमाम होगा देश के विभिन्न स्थानों से आए जायरीनों के लिए माकुल लाईट-पानी व भोजन की व्यवस्था हर साल की तरह दरगाह ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध होगी, जिसमें प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। हजरत सैय्यद शेर अली आगा र.अ. बंजारी वाले बाबा का उर्स पर हर धर्म सम्प्रदाय के लोग बड़ी आस्था के साथ और शानो शौकत के साथ पूरे 7 दिन तक मेले के रूप में मनाते हैं। श्रद्धालु अपनी-अपनी मन्नते व फरियादे लेकर पहुंचते हैं, जिसके चलते मेले में हर साल लाखों की भीड़ उमड़ती है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी