नृत्य नाटिकाओं के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को कराये बाबा के साक्षात दर्शन
मात्र 3 दिनों में ही तैयार हुईं नृत्य नाटिकाएं
रायपुर। जैनम के कलाकारों ने टाटीबंध स्थित जैनम प्लैनेट में दो भव्य नृत्य नाटिकाएं ‘बजरंग अंश’ और ‘नृसिंहावतार’ का प्रभावी मंचन किया। इस दोनों प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। पूरा वातावरण भक्ति-रस में डूब रहा और दर्शक भावविभोर होकर प्रस्तुति देखते रहे। राहुल सोनी ने ऐसा अभिनय किया मानो हुबहू मानो बाबा विराजमान हों। वहीं रियांश और अर्थ ने मंच पर बाबा के बाल रूप को जीवंत बना दिया।
बप्पा के विसर्जन के पश्चात हर वर्ष जैनम के कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य नाटिका का मंचन किया जाता रहा है। आयोजकों के अनुसार मात्र 3 दिनों की तैयारी में बाबा के आशीर्वाद और चमत्कार से यह आयोजन प्रभावी और साकार हो सका। 40-50 वर्षों के जीवन और उसकी अनगिनत घटनाओं को कुछ कलाकार जहां 3 घंटे में मंच पर जीवंत करते हैं, वहीं बिना किसी पर्दे, बिना किसी बड़े तकनीकी संसाधन के, मात्र 3 दिनों की तैयारी में नृत्य नाटिकाओं का यह मंचन सफल रहा। इन नाटिकाओं में बाबा के आशीर्वाद और चमत्कारों का चित्रण आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। नृत्य नाटिका मंचन की इस सुंदर परंपरा के बाद महाभंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु और दर्शकों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि आस्था, कला, समर्पण और बाबा के आशीर्वाद का अद्भुत संगम रहा।




