ऑपरेशन सिंदूर – शौर्य से शांति तक
माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर द्वारा वीर जवानों को समर्पित भव्य आयोज
*रायपुर*: माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर के तत्वावधान में देशभक्ति एवं वीर जवानों के शौर्य को समर्पित विशेष कार्यक्रम *”ऑपरेशन सिंदूर – शौर्य से शांति तक”* का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे वीर सैनिकों के साहस, शौर्य, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को नमन करते हुए भारत की वीरता और शांति का संदेश प्रस्तुत किया जाएगा।
*कार्यक्रम विवरण:*
*दिनांक*: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार
*समय*: शाम 6:00 बजे से
*स्थान*: विमतारा हॉल, शांति नगर
माहेश्वरी महिला समिति सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से इस विशेष अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह करती है।
कार्यक्रम संयोजिका प्रतिभा नत्थानी, रमा मल्ल,तकनीकी संयोजिका नीना राठी,अध्यक्ष कल्पना राठी,सचिव भावना मरदा
एवं समस्त कार्यकारिणी कार्यक्रम के सफ़लतार्थ प्रयासरत है।
वीर जवानों को नमन — भारत माता को प्रणाम।🇮🇳



