60 से अधिक तपस्वियों का श्रीसंघ ने किया अभिनंदन
रायपुर। भैरव सोसायटी में आयोजित ऐतिहासिक ‘मेहंदी सांझी’ का कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। 4 तारीख के निगोद एवं शांति कर्म के 60 से अधिक तपस्वियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर झूमते-नाचते हुए आनंद लिया।
कार्यक्रम में जयपुर की सुप्रसिद्ध गायिका डॉ. सीमा दफ्तरी ने अपने भजनों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। इस दौरान निगोद तप के लगभग 40 तपस्वियों का गुलाब जल, चंदन एवं श्रीफल से बहुमान किया गया तथा अक्षत बधावना का कार्य संपन्न हुआ, जिसका लाभ विभिन्न लाभार्थी परिवारों ने लिया।
मेहंदी सांझी के लाभार्थी सुभाष जैन परिवार रहे, जबकि स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी सुरेश, हर्षवर्धन बागमार परिवार रहे। कार्यक्रम का संचालन सिम्मी झावक द्वारा किया गया। श्रावक-श्राविकाओं के लिए 10 बंपर पुरस्कार रखे गए थे, जो जयप्रकाश दुग्गड़ परिवार, मंजू कोठारी परिवार, दिलीप पारख परिवार एवं मेहता परिवार द्वारा प्रायोजित थे।
6 सितंबर को तपस्वियों का भव्य पारणा एवं वरघोड़ा
06 सितंबर को तपस्वियों के पारणा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रातः 8 बजे आम्रपाली स्थित शांति गुरु मंदिर में नवकारसी की व्यवस्था रहेगी, जिसके लाभार्थी अनिल जी बरडिया परिवार हैं। नवकारसी के पश्चात प्रातः 9 बजे तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसमें तपस्वी रथ पर सवार रहेंगे। वरघोड़े की व्यवस्था लूंकड़ परिवार द्वारा की जाएगी।
पारणा कार्यक्रम के लाभार्थी अमर चंपा बैद परिवार तथा जयचंद, जितेंद्र, नरेश कोचर परिवार हैं। प्रभु दर्शन के पश्चात हीर सूरी भवन में तपस्वियों का शॉल एवं प्रभावना से बहुमान किया जाएगा। कार्यक्रम में समरथम वाटिका ग्रुप, खरतरगच्छ युवा परिषद, विमल विंग्स सहित 4 संस्थाओं का भी बहुमान किया जाएगा। पारणे की व्यवस्था भैरव भक्त मंडल द्वारा की जा रही है। पारणा कार्यक्रम को भक्तिमय बनाने के लिए अंकित लोढ़ा जी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा, जिसका लाभ अमर चंपा बैद परिवार व कोचर परिवार ने लिया है।




