आरंग(15.10.22)- आरंग में नेशनल हाईवे 53 पर युवराज पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पाया गया है।आरंग थाना के उपनिरीक्षक सालिक राम साहू ने बताया कि सम्भवतः व्यक्ति को हार्ट अटैक आया होगा जिससे उसकी मौत हुई है।फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नही हो पाई है।व्यक्ति के शव को आरंग के मर्चुरी में रखा गया है।

