आरंग(15.10.22)- शनिवार को हरिद्वार गायत्री संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।जिसमें विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में भी सामान्य संस्कृति ज्ञान की परीक्षा ली गई। वही शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में शत् प्रतिशत बच्चों ने यह परीक्षा में भाग लिया।
इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ आरंग से पहुंचे रामानुज साहू ने कहा बच्चों में बेहतर संस्कार के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति और सोसल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रचलन से बच्चे संस्कार विहिन होते जा रहे हैं। यहां तक अपने माता-पिता गुरुजनों तक की इज्जत नहीं करते। इसलिए आज शिक्षा से ज्यादा आवश्यक बेहतर संस्कार देना हो गया है। वही शिक्षक महेन्द्र पटेल ने बताया बच्चे ओ एम आर शीट के माध्यम से पहली बार परीक्षा में शामिल हुआ।इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट में लिया गया।जो बच्चों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। वही भारतीय संस्कृति पर तरह तरह ज्ञानवर्धक प्रश्नो में बच्चे उलझे नजर आए।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल,अशोक चंद्राकर,सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

